पोटका : विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, हाता का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल, क्षेत्र और अभिभावकों का नाम रोशन किया।
इस परीक्षा में आदर्श कुमार माहुरी 94% अंक लाकर स्कूल टॉपर बने। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। आदर्श ने कहा कि विद्यालय द्वारा समय-समय पर मिले प्रोत्साहन से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली और वह भविष्य में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर देश व समाज का नाम रोशन करना चाहते हैं।
अन्य सफल विद्यार्थियों में अनामिका पाल (92%), रश्मि गुप्ता (91%), आकाश कुमार गोप (90%), कसक गोप (89%), राखी महाकुड़ (89%), जीत बागती (86%), इशिका भकत (86%), अंजलि हांसदा (86%) एवं मुबारक हुसैन (85%) शामिल हैं।
विद्यालय के प्राचार्य सलीम आजाद ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसे भी पढ़ें : Potka : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल का 90 प्रतिशत रिजल्ट, स्कूल टॉपर बनना चाहता है सॉफ्टवेयर इंजीनियर
There is no ads to display, Please add some



















































