जमशेदपुर : साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने अपेक्षा से बेहतर परिणाम दिया। शिक्षकों की बच्चों के पीछे काफी मेहनत रही। विद्यालय का रिजल्ट कुल मिलाकर 98.7% रहा। 10वीं के बच्चों ने बोर्ड में श्रेष्ठतम अंक हासिल किए, जिसमें श्रेया चंद -95.4% , विवेक मंडल-94%, प्रत्यूष कुमार दास -93%, संजीत कुमार वर्मा-92%, पार्थ कुमार-90%, अदिति रावत-90%, अंकित कुमार सिंह-89%, प्रियांशु कुंभकार-87% , आयशा परवीन-87%, अविनाश मार्डी-86%, आफरीन अनवर-86% अंक प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष शिव प्रकाश शर्मा ने बच्चों और शिक्षकों को उनकी सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी। स्कूल के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
इसे भी पढ़ें : Potka : विद्या भारती का शत-प्रतिशत रिजल्ट, आदर्श माहुरी बना स्कूल टॉपर

















































