Jamshedpur : ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाएगी रेल यात्री संघर्ष समिति, डीआरएम कठघरे में, समिति ने कहा रेल मंत्री के यात्री सुविधा आदेश की निरंतर हो रही अवहेलना

बिष्टुपुर में संपन्न रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक में गूंजा सवाल
यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ी आगे बढ़ाने का आदेश किसका?

जब रेलवे के पास इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है तो मालगाड़ियों की भीड़ लगाने का आधार क्या है?

क्या डीआरएम, रेलमंत्री के यात्री सुविधा संबंधी आदेश की अवहेलना नहीं कर रहे?
टाटानगर जंक्शन से ट्रेनों की लेटलतीफी में कोई सुधार नहीं हुआ
क्रमवार और तेज होगा रेल यात्री संघर्ष समिति का आंदोलन

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे जंक्शन पर ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके साथ ही चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम से यह पूछा जाएगा कि चक्रधरपुर रेल मंडल में यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ी को आगे बढ़ाने का आदेश किसका है? अगर डीआरएम ने खुद तय किया है तो वह बताएं। अगर रेल महाप्रबंधक ने तय किया हो तो वह भी बताएं।  यह फैसला आज जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में रेल यात्री संघर्ष समिति की आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह ने की। बैठक में विधायक सरयू राय भी मौजूद रहे

बैठक में कहा गया कि यात्री ट्रेनों की समय सारणी तय है। मालगाड़ियों की कोई समय सारणी नहीं होती। यह सवाल उठाया गया कि जब रेलवे के पास इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है तो मालगाड़ियों की भीड़ लगाने का आधार क्या है? इस संबंध में जल्द ही रेल यात्री संघर्ष समिति का एक शिष्टमंडल डीआरएम को मेमोरेंडम देगा, जिसकी प्रतिलिपि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और रेल महाप्रबंधक को भी भेजी जाएगी।बैठक में य़ह तय हुआ कि विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों से उतरने वाले पैसेंजरों का हस्ताक्षर लिया जाएगा। एक अभियान चलाया जाएगा।

इसमें यात्री फीडबैक भी शामिल किया जाएगा। टाटानगर, आदित्यपुर, गोविंदपुर, सलगाजुड़ी, कांड्रा, गम्हरिया जैसे स्टेशनों पर कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे और ट्रेन के अंदर जाकर भी वो यात्रियों से ट्रेनों की लेटलतीफी के बारे में पूछेंगे।बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि रेलमंत्री यात्री सुविधा की बात करते हैं और डीआरएम यात्रियों को परेशान कर रहे हैं। ट्रेनों का घंटों लेट चलना-पहुंचना यात्रियों को सुविधा देता है या असुविधा? बैठक में सवाल किया गया कि ये कैसे डीआरएम हैं जो रेलमंत्री के यात्री सुविधा संबंधी आदेश की अवहेलना कर रहे हैं?

बैठक में चर्चा हुई कि धरना के 10 दिनों के बाद भी टाटानगर जंक्शन से ट्रेनों के आवागमन में हो रही लेटलतीफी में कोई सुधार नहीं हुआ है। रेलयात्रा करने वाले यात्री लगातार फोन पर या वाट्सएप्प पर अथवा सोशल मीडिया पर ट्रेनों के लेट पहुंचने की सूचना दे रहे हैं। यात्रियों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
मुकेश मित्तल, बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, मुकुल मिश्रा, अजय कुमार, सतीश कुमार सिंह, नीरज सिंह, कुलविंदर सिंह, अमित शर्मा, अमृता मिश्रा, उषा यादव, अजय गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, जीतेंद्र सिंह, आफताब अहमद सिद्दिकी, रवींद्र कुमार सिंह, अनिल प्रकाश आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति को लेकर विधायक संजीव सरदार ने मंत्री से की मुलाकात, बोले – जल्द शुरू होगी जलापूर्ति


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time