Jamshedpur :  विधायक कल्पना सोरेन से मिली पूर्णिमा साहु, बिरसानगर में पीएम आवास आवंटन में विलंब व लाभुकों की समस्याओं से कराया अवगत

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों के आवंटन में चिन्हित लाभुकों को हो रही समस्याओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में, शुक्रवार को उन्होंने झारखंड विधानसभा परिसर में विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाया। मुलाकात के दौरान पूर्णिमा साहू ने लाभार्थियों द्वारा प्राप्त सूची कल्पना सोरेन को सौंपते हुए आग्रह किया कि जिन आवास ब्लॉकों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उनका शीघ्र आवंटन सुनिश्चित किया जाए, जिससे पात्र लाभुकों को जल्द से जल्द उनका हक मिल सके।
इसके साथ ही, उन्होंने योजना से जुड़ी अन्य व्यावहारिक समस्याओं से भी अवगत कराया और उनके त्वरित समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सरकार से इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाएगी रेल यात्री संघर्ष समिति, डीआरएम कठघरे में, समिति ने कहा रेल मंत्री के यात्री सुविधा आदेश की निरंतर हो रही अवहेलना

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू–मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर बड़ा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, यातायात बाधित

गुवा : किरीबुरू–मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर सैडल गेट से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे एक बड़ा वाहन तीखे मोड़ पर असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि चालक वाहन…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर गंभीर, पुलिस ने आरोपी वाहन को किया जब्त

बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर गोस्वामी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में साइकिल सवार दिहाड़ी मजदूर, चदनाशोल गांव निवासी बुपला मुण्डा गंभीर रूप से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time