Jamshedpur : ट्रेनों की लेटलतीफी दूर न हुई तो आंदोलन होगा तेज, चलेगा वृहत हस्ताक्षर अभियान : शिवशंकर सिंह

रेल यात्री संघर्ष समिति ने डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन एआरएम दफ्तर को सौंपा

जमशेदपुर : रेल यात्रियों की लगातार बढ़ती परेशानियों और यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के विरुद्ध रेल यात्री संघर्ष समिति के संय़ोजक शिवशंकर सिंह की अगुवाई में मंगलवार को समिति का एक शिष्टमंडल एआरएम दफ्तर पहुंचा और चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह ने कहा कि यदि जल्द ही ट्रेनों की लेटलतीफी दूर नहीं की गई तो रेल यात्री संघर्ष समिति आंदोलन को और तेज करेगी। आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें यात्रियों को जोड़कर उनकी आवाज को और बुलंद किया जाएगा। साथ ही स्टेशन परिसर में जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को इस मुद्दे से अवगत कराया जाएगा।

ज्ञापन में कहा गया कि जब रेलवे के पास मालगाड़ियों के संचालन के लिए पर्याप्त आधारभूत संरचना नहीं है, तो फिर बड़ी संख्या में मालगाड़ियों का संचालन कर यात्री ट्रेनों के संचालन में बाधा क्यों उत्पन्न की जा रही है? यह भी कहा गया कि बीते दिनों जमशेदपुर के सांसद ने भी इस गंभीर समस्या से रेल मंत्री को अवगत कराया था, जिस पर सुधार के निर्देश दिए गए थे, लेकिन चक्रधरपुर मंडल के अधिकारी इसका पालन नहीं कर रहे।

ज्ञापन के अनुसार, बिना किसी ठोस कारण के यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। समिति ने सवाल उठाया कि आखिर किसके आदेश पर यात्री ट्रेनों को रोका जा रहा है, जबकि उनकी समय-सारणी निर्धारित होती है जबकि मालगाड़ियों की नहीं। इसके बावजूद इस व्यवस्था का पालन नहीं किया जा रहा है।

ज्ञापन में समिति ने रेल मंत्री के उस बयान का भी हवाला दिया जिसमें यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। अखबारों में प्रतिदिन ट्रेनों के 1 घंटे से लेकर 6 घंटे तक लेट होने की खबरें प्रकाशित हो रही हैं, जिससे रेलवे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि बीते 7 अप्रैल 2026 को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्रियों की उपस्थिति में धरना-प्रदर्शन कर रेलवे प्रशासन को चेताया गया था कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो जनआक्रोश और बढ़ेगा। इसके बावजूद आज तक हालात जस के तस बने हुए हैं। यात्रियों को घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है और रेल सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई हैं। प्रतिनिधिमंडल में जद(यू) के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, सतीश सिंह, प्रदीप सिंह भोजपुरिया, मनोज ठाकुर, सन्नी परिहार, अमित मैती एवं सन्नी सिंह शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च, जमशेदपुर महानगर से हज़ारों कार्यकर्ता करेंगे रांची कूच


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं…

Spread the love

Jamshedpur : पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी, जलापूर्ति बहाल करवाने की मांग की 

सरयू राय ने उपायुक्त और जुस्को महाप्रबंधक से की बात, कहा जिन घरों में कनेक्शन है, वहां भी नहीं आ रहा पानी जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time