झाड़ग्राम : विधानसभा चुनाव से पहले झाड़ग्राम में एक कथित ऑडियो क्लिप को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ऑडियो जारी किया गया, जिसमें भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत साऊ पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक बातचीत का आरोप लगाया गया।
ऑडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई और आम लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई। इस बीच भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत साऊ ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए झाड़ग्राम साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने इसे फर्जी और एआई तकनीक से तैयार किया गया ऑडियो बताया। उनका कहना है कि राजनीतिक दबाव में उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
लक्ष्मीकांत साऊ ने इस मामले में मानहानि का मुकदमा दायर करने की भी बात कही है। चुनाव से ठीक पहले इस तरह के विवाद सामने आने से झाड़ग्राम का सियासी पारा और चढ़ गया है।
इसे भी पढ़ें : Gua : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने लोको पायलट की शपथ के साथ अग्नि शमन सेवा का दिया प्रशिक्षण
There is no ads to display, Please add some


















































