Jamshedpur : दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में Indian Air Force में  भर्ती  के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह

जमशेदपुर : दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में भारतीय वायु सेना के अग्निवीर वायु भर्ती के संबंध में जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को वायु सेना में करियर के अवसरों के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें भर्ती प्रक्रिया की समुचित जानकारी प्रदान करना था।

10 एयरमेन सिलेक्शन टीम के जूनियर वारंट ऑफिसर अजय शर्मा एवं मनदीप ने उपस्थित विद्यार्थियों को अग्निवीर वायु योजना, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, शारीरिक एवं शैक्षणिक आवश्यकताओं सहित वायु सेना में उपलब्ध संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, फिटनेस एवं समर्पण के महत्व पर भी बल दिया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग एवं शैक्षणिक पृष्ठभूमि के लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

संवादात्मक सत्र के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का संतोषजनक एवं सरल भाषा में उत्तर दिया गया, जिससे विद्यार्थियों के मन में उत्पन्न शंकाओं का समाधान हुआ और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।उपस्थित युवाओं ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताते हुए भारतीय वायु सेना में शामिल होकर देश सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ट्रेनों की लेटलतीफी दूर न हुई तो आंदोलन होगा तेज, चलेगा वृहत हस्ताक्षर अभियान : शिवशंकर सिंह

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

Spread the love

Jamshedpur : सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न

जमशेदपुर : नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न हुआ.  इस मौके पर विशेष रूप से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time