जादूगोड़ा : हाथी बिंदा पंचायत के बहडाडीह गांव में वैदिक मंत्रोंउच्चारण के साथ बुधवार को हरि मंदिर निर्माण की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके पूर्व गांव की 108 महिलाओं ने कोकदा गांव स्थित साधु डेरा गुप्त गंगा से पानी भर कर हरि मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली। इस अवसर कर हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संध्या समय घुलट के साथ महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनने में ग्रामीणों की ओर से रविन्द्र नाथ महतो, किशोर महतो, पप्पू महतो, दीपक कुमार, संजीवन महतो, समित महतो, राजेश महतो, बैद्यनाथ महतो परिमल महतो, रतन महतो, आशीष महतो ने अहम योगदान दिया।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : सुवर्णरेखा नदी से दूसरी बार बरामद विशालकाय जिंदा बम सेना ने किया नष्ट, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
There is no ads to display, Please add some



















































