Bahragora : चित्रेश्वर मंदिर क्षेत्र में एक सप्ताह से छाया अंधेरा, जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से भीषण गर्मी में त्रस्त हुए ग्रामीण और श्रद्धालु

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की बहुलिया पंचायत अंतर्गत सुप्रसिद्ध चित्रेश्वर मंदिर प्रांगण में स्थापित 100 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते एक सप्ताह से जला पड़ा है, जिससे मंदिर परिसर सहित आसपास के लगभग 100 घरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है और भीषण उमस भरी गर्मी के बीच ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। बिजली न होने से इन्वर्टर की बैटरियां जवाब दे चुकी हैं, जिसके कारण दुकानों और घरों में बैठना दूभर हो गया है, वहीं मंदिर में पानी की मोटर न चलने से पुजारियों और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण प्रिया लाल लेंका, जयंत घोष, बृजेंद्र घोष, और रवि शंकर दुबे सहित दर्जनों लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक सप्ताह से लोग मोमबत्ती के सहारे रातें काट रहे हैं और जनप्रतिनिधियों को सूचना देने के बावजूद अब तक नया ट्रांसफार्मर लगाने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में विभाग और प्रशासन की बेरुखी के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।

इसे भी पढें : Bahragora : अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, हटाया गया अतिक्रमण, भारी वाहनों के लिए 12 घंटे की ‘नो एंट्री’ लागू

Spread the love

Related Posts

Potka : शंकरदा उत्क्रमित उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 98% छात्र हुए उत्तीर्ण, खुशबू महतो बनी स्कूल टॉपर

पोटका : उत्क्रमित उच्च विद्यालय शंकरदा ने इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है। विद्यालय से कुल 102 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 100 छात्र…

Spread the love

Jamshedpur : गोलमुरी में साईनाथ इंटरप्राइजेज में छापेमारी, नेपाल यूनिलीवर कंपनी के टूथपेस्ट, पाउडर और अन्य कॉस्मेटिक सामान जब्त

बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर की गई कार्रवाई, व्यापारियों में मचा हड़कंप जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी में गुरुवार को साईनाथ एंटरप्राइजेज में बड़ी छापेमारी की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time