पोटका : उत्क्रमित उच्च विद्यालय शंकरदा ने इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है। विद्यालय से कुल 102 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 100 छात्र सफल रहे। इस प्रकार विद्यालय का परिणाम लगभग 98% रहा।
उत्तीर्ण छात्रों में 73 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 27 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। हालांकि दो छात्र इस बार सफलता हासिल नहीं कर सके।
विद्यालय की छात्रा खुशबू महतो ने 89% अंक प्राप्त कर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसे भी पढ़े : Potka : प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल का 100% रिजल्ट, स्वीटी मंडल बनी टॉपर
There is no ads to display, Please add some



















































