Gua : अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उरांव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़ पकड़ कर रही है तथा क्षेत्र को पूरी तरह से चौक बंद होकर गलत कामों को करने वाले पर रोक लगा रही है। उन्होंने इस बात का खंडन किया है कि क्षेत्र मेंआयरन ओर का काम कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से किया जा रहा है ।क्षेत्र में माफियाओं पर पूरी तरह से नकेल कसी जा रही है।क्षेत्र के कांडेनाला जैसे पहाड़ी स्थानों में लौह अयस्क जुडे लोगों की पूरी तरह से घर पकड़ की जा रही है ।नोवामुंडी बस्ती,बड़ा बालजोड़ी, परम बालजोड़ी,मेरालगाड़ा, मुंडासाई, सोसोपी, टंकुरा, राइका समेत पी के जैन माइंस, गांवगु, दिरीबुरु, खासजामदा, मोनेट माइंस के निकट, खिरवाल माइंस क्षेत्र में पुलिसिया निगरानी चौक चौक बंद कर घड़ पकड़ की जा रही है तथा पूरी तरीके से लौह अयस्क का अवैध परिचालन बड़ा जामदा एवं आसपास के क्षेत्र में बंद है । लौह अयस्क चोरी करने वाले लोगों पर सक्रियता बढ़ाते हुए कार्यवाहीकी जा रही है ।क्षेत्र के आसपास किसी भी स्थान में अवैध खनन नहीं की जा रही है तथा इसमें लिप्त लोगों पर कार्यवाही की प्रक्रिया की जा रही है। उनके ऊपर एफआईआर किया जाएगा। क्षेत्र के अनेकों बंद पड़ी खदानों में सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में आयोजित विशेष ग्राम सभा में विस्थापन और बुनियादी सुविधाओं को लेकर उठी आवाज

Spread the love

Related Posts

Ghatsila : घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर गीतांजलि व आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव की रेलवे ने दी मंजूरी,  11 सितंबर से आदेश होगा प्रभावी

घाटशिला :  घाटशिला और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। रेल मंत्रालय ने घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों…

Spread the love

Jamshedpur : नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को, गजरा और चुनरी उत्सव का  होगा आयोजन

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर सोनारी सी एच एरिया स्थित नारायणी धाम (भूतनाथ मंदिर परिसर) में श्री राणी सती…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time