Kharagpur : IIT खड़गपुर का छात्र अपने कमरे में मिला मृत, 10 दिनों में दूसरी घटना से मचा हड़कंप

खड़गपुर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर में एक और छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। मंगलवार को चौथे वर्ष के छात्र सोहम हालदर (22) अपने हॉस्टल कमरे में मृत पाया गया। महज 10 दिनों के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है, जिसने परिसर में सुरक्षा और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक सोहम हलदर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष का छात्र था । वह उत्तर 24 परगना जिले के बरासात के शालबागान इलाके का निवासी था और कैंपस के पंडित मदनमोहन मालवीय हॉल के कमरा संख्या 329 में रह रहे था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह से कमरे का दरवाजा बंद रहने और कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर हॉस्टल प्रशासन को संदेह हुआ। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर छात्र को बाहर निकाला और तुरंत बीसी रॉय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले 18 अप्रैल को तीसरे वर्ष के मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग के छात्र जयवीर सिंह दरिया (21) का शव अटल बिहारी वाजपेयी हॉल के पास मिला था। लगातार दो घटनाओं ने छात्रों, अभिभावकों और फैकल्टी के बीच गहरी चिंता पैदा कर दी है। इन घटनाओं के बाद संस्थान में छात्रों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और सपोर्ट सिस्टम की प्रभावशीलता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कैंपस में अब बेहतर काउंसलिंग सुविधाओं और रोकथाम के मजबूत उपायों की मांग तेज हो गई है।

इसे भी पढें : Chakradharpur : जनवरी से मार्च के बीच चेन पुलिंग के 267 मामले हुए दर्ज, 245 लोगों को किया गया गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पहली बार मनाया गया इंजीनियर्स डे

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पहली बार बीसीए विभाग के द्वारा इंजीनियर्स डे मनाया गया । दीप प्रज्जवल के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । स्वागत संबोधन कंप्यूटर…

Spread the love

Muri, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय सिल्ली में बनेगा 100 बेड का हॉस्टल, विधायक अमित कुमार महतो ने किया शिलान्यास

सिल्ली : सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सिल्ली में सोमवार को विधायक अमित कुमार महतो ने 100 बेड वाले नए हॉस्टल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विद्यालय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time