Jamshedpur :  विधायक पूर्णिमा साहू ने बारीडीह के विभिन्न क्षेत्रों में 84.83 लाख की 11 जनहितकारी योजनाओं का किया शिलान्यास

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को बारीडीह, सिदगोड़ा एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत 11 जनहितकारी योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इन योजनाओं पर कुल 84 लाख 83 हजार रुपये की लागत आएगी। बुधवार को जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया, उनमें मीरा पथ लिंक-1, नागाडूंगरी, बारीडीह बस्ती में सड़क निर्माण, बी ब्लॉक निर्मल रोड बागुननगर में अवतार सिंह चमन के घर से रोजवर्ड पब्लिक स्कूल तक सड़क निर्माण, मिथिला कॉलोनी रोड नंबर-3 बारीडीह बस्ती में नाली एवं नाला कवर निर्माण, सोन मंडप सिदगोड़ा एवं अतिथि गृह का मरम्मतीकरण, सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में जल निकासी के लिए नाली निर्माण, बागुनहातु बारा भट्ठा के पास डीप बोरिंग अधिष्ठापन, बारा भट्ठा बागुननगर बारीडीह में हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन, विद्यापति ट्रांसपोर्ट कॉलोनी के पास डीप बोरिंग अधिष्ठापन, जमशेदपुर अक्षेस अंतर्गत पूर्वी क्षेत्र के सिदगोड़ा डिपो में बोरिंग सहित वाहन वाशिंग सेंटर निर्माण, प्लॉट नंबर-288 वार्ड संख्या-16 रोड नंबर-8 बी ब्लॉक बागुनहातु में सड़क निर्माण तथा बागुनहातु रिवर रोड कालिंदी बस्ती में अगस्ती कालिंदी के घर से संत रविदास भवन तक एवं सदानंद कालिंदी के घर से नीम भट्ठा, मुकेश मुंडारी के घर होते हुए बिहारी बस्ती तक ढक्कनयुक्त मुख्य नाली निर्माण शामिल हैं। इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्रवासियों को सड़क, जल निकासी, पेयजल, रौशनी व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुविधाओं में सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के प्रत्येक मोहल्ले और बस्ती तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। आने वाले दिनों में कई अन्य योजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करते हुए जनता को समर्पित किया जाएगा।

शिलान्यास समारोह में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, अनिल सिंह, अमरजीत सिंह राजा, भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, सुशांत पांडा, जीवन साहू, काजू शांडिल, कंचन दत्ता, पंकज प्रिय, रंजीत सिंह, राजेश रजक, साकेत कुमार, चंदन सिंह, अभिषेक कुमार, अनिकेत रॉय, कुमार आशुतोष, राजेश गोस्वामी, प्रमिला साहू, रमेश तिवारी व अन्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड आंदोलनकारियों के लिए बजट में 1 हजार करोड़ का प्रावधान, जल्द मिलेगा सम्मान और हक : भुवनेश्वर महतो

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : शिक्षक पात्रता परीक्षा में भोजपुरी, मगही एवं अंगिका की उपेक्षा जनहित के खिलाफ : अप्पू तिवारी

जमशेदपुर : भोजपुरी नव चेतना मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड प्रदेश में आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (J-TET) में भोजपुरी, मगही एवं…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड आंदोलनकारियों के लिए बजट में 1 हजार करोड़ का प्रावधान, जल्द मिलेगा सम्मान और हक : भुवनेश्वर महतो

जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो ने दुर्योधन महतो के आवास पर आंदोलनकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time