पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज एवं रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ गर्व एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सेना की वीरता, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत करना था।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को 7 मई 2025 को हुए ऐतिहासिक सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि तथा पाकिस्तान समर्थित आतंकियों की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि “यह नया भारत है, जो हर परिस्थिति में अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”
कार्यक्रम में बताया गया कि भारतीय सेना ने अत्यंत कुशलता एवं साहस के साथ चिन्हित आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई कर देश की सुरक्षा सुनिश्चित की। साथ ही युवाओं को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना के प्रति सम्मान की भावना अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन रंभा कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. किशन कुमार शर्मा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में संस्थान की प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर, डॉ. सुमन लता, डॉ. गंगा भोला, असिस्टेंट प्रोफेसर ऐश्वर्या श्री कर्मकार, असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल कुमारी, डॉ. भूपेश चंद्र, डॉ. रश्मि लुगुन एवं मंजू गागराई की सराहनीय भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें : Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन



















































