Jamshedpur : हल्की बारिश में बामनगोड़ा में फ्लाई ऐश युक्त गंदा पानी दर्जनों घरों में घुसा

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड़ अंतर्गत बामनगोड़ा पूर्वी कालीमाटी पंचायत में मेन रोड़ के आधा दर्जनों घरों में फ्लाई ऐश युक्त गंदा पानी घुस गया। हल्की बारिश में ही यह स्थिति उत्पन्न होने से लोगों में चिंता है। स्थानीय निवासी विनोद कुमार ने बताया कहा कि पहले यह स्थिति नहीं उत्पन्न होती थी। हाल के समय से नाला जाम होने, टाटा पावर द्वारा फ्लाई ऐश युक्त गंदा पानी बहुतायत मात्रा में छोड़े जाने, आस-पास के अन्य कंपनियों द्वारा गंदा पानी छोड़े जाने तथा नाला के किनारे स्थित मकान मालिक द्वारा सार्वजनिक नाला का मार्ग छोटा किये जाने से जल निकासी प्रभावित होकर घरों में घुस रहा है। उन्होंने कहा कि दशकों से हम लोग यहां रह रहे हैं पहले कभी ऐसी नौबत नहीं आयी। चार पांच साल से हर साल स्थिति भयावह होती जा रही है। वहीं पुलिया भी जाम है। उधर लोगों द्वारा नाला का अतिक्रमण कर मार्ग को संकीर्ण कर दिया गया है। फलस्वरूप पानी का बहाव अवरूद्ध हो गया है।

हल्की बारिश में ही हुई भयावह स्थिति !

बामनगोड़ा मेन रोड़ स्थित रामनरेश राय, प्रमोद प्रसाद, रवि कुमार, माकुर आदि के घरों में शुक्रवार की शाम हुई हल्की बारिश में ही घरों में पानी घुस गया। सड़क के ऊपर से पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। फलस्वरूप आवागमन प्रभावित हुई। नाले की सफाई नहीं होने से भी नाला जाम है। जिसके कारण पानी का बहाव ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है।

कैनल एवं पुलिया निर्माण से होगा समाधान
घरों में घुसता फ्लाई ऐश युक्त पानी

पुलिया के ऊपर से पानी का बहाव रोकने के लिए नये पुलिया के निर्माण के साथ नाले को अतिक्रमण मुक्त कराकर कैनल का निर्माण कराने से समस्या का स्थाई समाधान संभव है। बारिश से पूर्व नाला एवं पुलिया के मार्ग की सफाई होने से भी फिलहाल राहत मिल सकती है।

जनप्रतिनिधि बेखबर

लोगों का आरोप है कि उक्त समस्या के समाधान को लेकर सांसद , विधायक, पार्षद , मुखिया गंभीर नहीं है। सभी अवगत हैं परंतु ठोस पहल अबतक किन्ही के द्वारा नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें : Blood Donation : रेडक्रॉस भवन में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन, 503 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह, उपायुक्त ने किया उद्घाटन 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Spread the love

Jamshedpur : ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन, डालसा सचिव ने की शिरकत, कानून से रू व रू  हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time