Jamshedpur : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल में मदर्स डे पर समर कैंप का आयोजन, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

जमशेदपुर : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल डे केयर मानगो की ओर से मदर्स डे के मौके पर चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल में अध्ययनरत छात्र एवं उनके अभिभावक शामिल हुए। समापन समारोप में मुख्य अतिथि के रुप में मानगो की मेयर सुधा गुप्ता मौजूद रहीं. कार्यक्रम का आयोजन द वेव इंटरनेशनल रिसोर्ट में किया गया। चार दिवसीय समर कैम्प की शुरूआत 4 मई को कोरडेलिया क्रूज थीम पर आधारित इन हाउस पार्टी से हुई। इस दौरान छात्रों और उनकी माताओं के लिए मस्ती, एडवेंचर, क्रिएटिविटी और खूबसूरत यादों से भरपूर एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ। दूसरे दिन बच्चों को पी एंड एम मॉल  स्थित Snow Storm ले जाया गया। तीसरे दिन बच्चों ने Just Jumping Fun Zone में जमकर मस्ती की।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि सुधा गुप्ता ने  सभी माताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्कूल के सभी स्टाफ सदस्यों, बेनज़ीर, शाफिया एवं खुशी सहित सभी शिक्षिकाओं को इस शानदार आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी। साथ ही उन्होंने स्कूल की निरंतर प्रगति तथा आने वाले समय में और अधिक शाखाएं खोलने के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं। इससे पहले स्कूल की एडमिन मैनेजर शाहीना परवीन, कार्यक्रम की होस्ट पूनम नगेलिया एवं स्कूल मैनेजर वारिशा अहमद द्वारा सुधा गुप्ता जी का बुके, शॉल और गिफ्ट देकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने पूरे उत्साह के साथ रैम्प वॉक और गेम्स राउंड के फिनाले को जज किया।

शाजिया व तमन्ना ने जीते खिताब
प्रमाण पत्र प्रदान करती मेयर सुधा गुप्ता

कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक गेम्स, रैंप वॉक एवं फैमिली एक्टिविटीज़ का आयोजन किया गया। रैंप वॉक प्रतियोगिता में सारा अहमद की माता श्रीमती शाज़िया अहमद ने “Diva Mom” का खिताब जीता, जबकि गेम्स प्रतियोगिता में दानियाल दानिश की माता श्रीमती तमन्ना परवीन ने “Super Mom” का खिताब अपने नाम किया।

पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध एंकर पूनम नागेलिया द्वारा बेहद उत्साहपूर्ण और आकर्षक अंदाज़ में किया गया, जिसने आयोजन में और भी ऊर्जा भर दी। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि स्कूल पिछले 18 वर्षों से क्वालिटी एजुकेशन, पैरेंट सैटिस्फैक्शन एवं अकैडमिक एक्सीलेंस के लिए जाना जाता है तथा बच्चों के समग्र विकास के उद्देश्य से हर वर्ष इस प्रकार के रचनात्मक एवं भव्य आयोजनों का आयोजन किया जाता है।

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : हल्की बारिश में बामनगोड़ा में फ्लाई ऐश युक्त गंदा पानी दर्जनों घरों में घुसा

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time