Gamharia : गरीब तबके के दृष्टिकोण से दिशाहीन बजट – डॉ. शुभेन्दु महतो

Gamharia :  केंद्र सरकार द्वारा पेश किये गये आम बजट को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दिशाहीन और छलावा बताया. जिला संयोजक मंडली प्रमुख डॉ. शुभेन्दु महतो ने कहा कि आम बजट केवल पूंजीपतियों और समाज के ऊपरी तबके को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है. यह बजट किसानों, मजदूरों, छात्रों और बेरोजगार युवाओं के लिए महज एक आईवॉश है. समाज के संभ्रांत और उच्च वर्ग के लोगों पर मोदी सरकार मेहरबान जरूर है, लेकिन निचले तबके की उम्मीदों को एक बार फिर से कुचलने का कार्य किया गया है. बजट से पूर्व खासकर किसानों और बेरोजगार युवाओं को केंद्र सरकार से काफी उम्मीदें थी, मगर वे एक बार फिर ठगे से महसूस कर रहे हैं. एक ओर जहां केंद्र सरकार किसानों और मजदूरों की हितैषी होने का ढोंग करती है. वहीं आम बजट में केंद्र सरकार की मंशा साफ जाहिर होती है. कुल मिलाकर यह बजट पूंजीपतियों को समर्पित है. पुनः एक बार मोदी सरकार की पूंजीवादी मानसिकता उजागर हुई है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : वरिष्ठ नागरिकों को बजट से हुई निराशा – जेपी पांडेय

Spread the love

Related Posts

JAC RESULT : अजित क्लासेस बालीगुमा में जैक बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शतप्रतिशत

जमशेदपुर : जैक बोर्ड 12वीं का वाणिज्य, विज्ञान और कला का परिणाम जारी हुआ , जिसमें वानिज्य मे 93% और विज्ञान मैं 82% और कला में 96% छात्र – छात्राएं…

Spread the love

Jamshedpur : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के विरुद्ध डीसी ऑफिस पर झामुमो का धरना प्रदर्शन 7 को ।

जमशेदपुर :  झामुमो केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 7 मई गुरुवार को समय 11:00 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time