Jamshedpur : मानसिक तनाव प्रबंधन संस्थानों के अभाव में शहर में हो रही आपराधिक घटनाएं : सौरभ विष्णु 

जमशेदपुर : शहर में लगातार सामने आ रही पारिवारिक हिंसा और हत्या की घटनाओं के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ विष्णु ने शहर में मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन केंद्र स्थापित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ता मानसिक तनाव, अवसाद और सामाजिक दबाव अब केवल व्यक्तिगत समस्या नहीं रह गया है, बल्कि यह समाज और कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती बनता जा रहा है । सौरभ विष्णु ने कहा कि हाल ही में एग्रिको में टाटा स्टील कर्मचारी द्वारा अपनी पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है । इससे पहले कदमा क्षेत्र में भी इसी तरह की दर्दनाक घटना सामने आ चुकी है। दोनों ही टाटा स्टील के कर्मचारी थे । उन्होंने कहा कि दोनों घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि लोगों के भीतर मानसिक दबाव और तनाव लगातार बढ़ रहा है ।

श्री विष्णु ने कहा कि बेरोजगारी, आर्थिक दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और सोशल मीडिया का असर युवाओं और कर्मचारियों को मानसिक रूप से कमजोर बना रहा है। लेकिन शहर में मानसिक तनाव प्रबंधन संस्थान, काउंसलिंग सेंटर और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं । सौरभ विष्णु ने कहा कि विदेशों में हर क्षेत्र में मानसिक तनाव प्रबंधन संस्थान और काउंसलिंग सेंटर उपलब्ध रहते हैं, जहां लोग समय रहते विशेषज्ञों से सलाह लेकर तनाव कम कर पाते हैं। लेकिन जमशेदपुर जैसे बड़े औद्योगिक शहर में ऐसी सुविधाओं का अभाव बेहद चिंताजनक है ।

उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर हिंसा, घरेलू विवाद, झगड़े, आत्महत्या और युवाओं में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति यह दर्शाती है कि समाज को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति गंभीर होने की जरूरत है। यदि समय पर काउंसलिंग और मानसिक सहयोग मिले, तो कई घटनाओं को रोका जा सकता है। सौरभ विष्णु ने प्रशासन, कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों से मांग की कि शहर में आधुनिक मानसिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्पलाइन और नियमित काउंसलिंग व्यवस्था शुरू की जाए।

साथ ही स्कूलों, कॉलेजों और औद्योगिक संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाए जाएं, ताकि लोग बिना झिझक अपनी समस्याएं साझा कर सकें।उन्होंने कहा कि जिस तरह शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अस्पताल जरूरी हैं, उसी तरह मानसिक स्वास्थ्य के लिए विशेष संस्थानों की भी आवश्यकता है। समय रहते इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में सामाजिक असंतुलन और अपराध की घटनाएं और बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें : Jamshrdpur : साउथ प्वाइंट स्कूल की टॉपर श्रुति कुमारी को स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14-15 को, तैयारियों में जुटे फैन पप्पु सरदार

जमशेदपुर :  हर साल की तरह इस साल भी धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14 और 15 मई 2026 (गुरूवार और शुक्रवार) को साकची बाजार हंडी लाईन स्थित…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड में होल्डिंग टैक्स वृद्धि पर पुनर्विचार का मंत्री ने दिया आश्वासन, सर्वधर्म सद्भावना समिति ने मंत्री को सौपा मांग पत्र

जमशेदपुर : झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा हाल ही में शहरी क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स की गणना को सर्किल रेट से जोड़ने के निर्णय के बाद…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time