गुवा : गुवा सेल क्लब में बुधवार देर शाम लक्ष्मी मार्शल आर्ट कराटे दोजो की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश में 1 मई से 3 मई तक आयोजित कराटे फाइट लीग सीजन-5 प्रोफेशनल इवेंट एवं इंटरनेशनल कराटे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में रखा गया था। प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे गुवा लक्ष्मी मार्शल आर्ट कराटे दोजो के छात्र-छात्राओं तथा उनके कोच कराटे को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गुवा सेल क्लब महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती शालू कुमार एवं महिला समिति की सदस्यों ने खिलाड़ियों को विजय तिलक लगाकर, विजय माला पहनाकर, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूरे माहौल में उत्साह और गर्व का भाव देखने को मिला। समारोह में खिलाड़ियों के अभिभावक, माता-पिता, दादा-दादी तथा परिवार के अन्य सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह गुवा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उपस्थित लोगों ने अन्य बच्चों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन के बल पर वे भी आने वाले समय में इसी तरह सम्मानित हो सकते हैं। इस अवसर पर श्रीमती निलंबंगा, परवीन इकबाल, कविता देवांगन, जयश्री नंदकोलियर, गीता दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Gua : केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में छात्राओं का दबदबा, तीनों संकायों में किया बेहतर प्रदर्शन, शुभा लक्ष्मी साहु बनी टॉपर
There is no ads to display, Please add some



















































