Jhargram : करंट लगने से वयस्क हाथी की मौत, JSM ने वन विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की

झाड़ग्राम : जिले के गढ़ शालबनी इलाके में करंट लगने से एक वयस्क हाथी की मौत के मामले को लेकर जंगलमहल स्वराज मोर्चा (JSM) ने वन विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक महतो ने मंगलवार को झाड़ग्राम वन विभाग के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि शालबनी क्षेत्र स्थित एक निजी गेस्ट हाउस परिसर में हुई हाथी की मौत बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना है। संगठन ने मामले की वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष जांच कराने, हाथी के शव का पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच करवाने की मांग की है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

साथ ही, यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही, अवैध गतिविधि या विद्युत सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 सहित अन्य संबंधित कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।

स्वराज मोर्चा ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने, हाथियों के आवागमन मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की भी अपील की है।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : विधानसभा संग्रहालय में जंगलमहल क्षेत्र के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं और स्मारक स्थापित करने की मांग 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुप्रीम कोर्ट में 21 22 व 23 अगस्त को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन, आपसी सहमति से विवादों का होगा समाधान

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर गुगल फॉर्म उपलब्ध, 31 जुलाई तक भरकर समाधान समारोह में हो सकते हैं शामिल जमशेदपुर : भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 21, 22 व…

Spread the love

Bahragora : छह महीने से सोलर जल मीनार खराब, पेयजल के लिए तरस रहे ग्रामीण

बहरागोड़ा : प्रखंड क्षेत्र की माटिहाना पंचायत अंतर्गत रांगीयाधड़ा गांव में पिछले छह महीनों से सोलर जल मीनार खराब पड़ी है, जिसके कारण ग्रामीणों को इस बरसात के मौसम में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time