बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मांगरोसोल गांव निवासी टिपसू हेब्रम (28) की सांप के डंसने से इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना चार दिन पहले की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, टिपसू हेब्रम अपने घर में साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों के बीच छिपे सांप पर अनजाने में उनका पैर पड़ गया। इससे सांप ने उन्हें डंस लिया। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल उन्हें बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बारीपदा अस्पताल रेफर कर दिया।वहीं परिजनों ने बताया कि बारीपदा अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।उधर युवक की मौत की खबर मिलते ही मांगरोसोल गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
इसे भी पढें : Bahragora : बहरागोड़ा की कला-संस्कृति को मिलेगा डिजिटल मंच, डॉ. दिनेश सारंगी ने किया ओड़िया एलबम और भक्ति गीत का विमोचन
















































