बहरागोड़ा : जुगडीहा गांव में गुरुवार को आयोजित दंड क्षत्र समाज की विशेष बैठक में समाज के समग्र उत्थान और अधिकारों की रक्षा को लेकर एक नई रणनीति तैयार की गई। बैठक में वक्ताओं ने दो टूक कहा कि सामाजिक पिछड़ेपन को दूर करने के लिए युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ना और आपसी मतभेदों को भुलाकर एक मंच पर आना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इस चिंतन बैठक के दौरान न केवल शिक्षा के प्रसार और जरूरतमंदों की मदद पर सहमति बनी, बल्कि समाज के मान-सम्मान व हक के लिए धरातल पर उतरकर सामूहिक संघर्ष करने का भी पुरजोर आह्वान किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक को सफल बनाने और एकजुटता का संकल्प लेने वालों में मुख्य रूप से सुभाष दीगर, मनसा दलाई, मिहिर चंद्र बाग, विश्वजीत राणा, सत्य रंजन दलाई, बबलू दलाई, कान्हू दलाई, नंदलाल बाग, बिजय दलाई और बिमल दलाई सहित भारी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : सांप के काटने से युवक की मौत, गांव में शोक की लहर
There is no ads to display, Please add some


















































