Gua : गुवा में मनाया गया आहार दिवस, लाभुकों को किया गया जागरूक

गुवा : गुवा के विभिन्न राशन डीलरों के यहां आहार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी एवं जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों के बीच राशन का वितरण किया गया तथा उन्हें सरकार द्वारा संचालित खाद्य सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। मुखिया चांदमनी लागुरी ने कहा कि आहार दिवस का उद्देश्य लोगों को समय पर राशन उपलब्ध कराना तथा खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। वहीं जेंडर सीआरपी गीता देवी ने लाभुकों को राशन वितरण व्यवस्था, पोषणयुक्त भोजन के महत्व और सरकारी योजनाओं का सही लाभ उठाने के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान लोगों को बताया गया कि राशन वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता होने पर संबंधित विभाग को इसकी सूचना दें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं लाभुक उपस्थित रहे। सभी ने नियमित रूप से राशन लेने और परिवार के पोषण स्तर को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। आहार दिवस के आयोजन से लाभुकों में जागरूकता बढ़ी तथा खाद्य सुरक्षा योजनाओं के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ।

इसे भी पढें : Gua : मेघाहातुबुरु खदान में एनडीआरएफ की मॉक ड्रिल, 100 फीट गहरी खाई से किया सफल रेस्क्यू

Spread the love

Related Posts

Gua : पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने गुवा के विभिन्न गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

गुवा  : पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने गुरुवार को गुवा क्षेत्र के हरजीहाटिंग, शक्तिनगर, सेवानगर, रामनगर, बिरसानगर और गुवासाईं गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं…

Spread the love

Jadugora : तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के विसथापित व आश्रितों का मामला पहुंचेगा सीएम दरबार, मार्गदर्शन के बाद ही तय होगी आंदोलन की  रूप रेखा

पांच ग्राम के प्रधानों ने लंबित मुद्दों को लेकर की समीक्षा बैठक की,  झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने कंपनी प्रबंधन से वार्ता बुलाकर मामले की सुलझाने की मांग की जादूगोड़ा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time