बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर माटिहाना फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह रफ्तार का नया तांडव देखने को मिला, जहाँ एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गये। इस हादसे में छोटापारुलिया गांव का निवासी धीरेंद्र मोहन साऊ लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तुरंत एनएच की 1033 एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा भिजवाया।वहीं अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान गहरे जख्मों को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा के लिए रेफर कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर बरहागाड़िया में सजा भव्य मेला, उमड़ा जनसैलाब, विधायक ने किया नमन
There is no ads to display, Please add some


















































