Gua : रेल पटरी किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका

गुवा : बड़ाजामदा से गुवा जाने वाले रेल मार्ग पर पोल संख्या 3907जी/8जी के समीप रविवार को रेल पटरी किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव पड़े होने की सूचना बड़ाजामदा पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जांच के दौरान मृतक की पहचान अशोक कुमार गिरी (पिता – भागो गिरी) के रूप में हुई। वह ओडिशा के मयूरभंज जिला अंतर्गत घाघरबेड़ा थाना क्षेत्र के नक्सरा गांव का निवासी था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह हादसा शनिवार का बताया जा रहा है तथा इसकी सूचना पुलिस को रविवार दोपहर करीब 12 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक किन परिस्थितियों में रेल पटरी तक पहुंचा और हादसा कैसे हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

इसे भी पढें : Gua : रोजो पर्व में ओड़िआ संस्कृति और परंपरा का दिखा अनोखा संगम, बनस्ते डाकिला गजो, बरषके थरे आसिछी रोजो गाकर साझा की खुशियां

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : तुलसी भवन में महिला साहित्यकारों का भव्य सावन मिलन समारोह, कजरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से मानस सभागार में शुक्रवार को नगर की महिला साहित्यकारों के लिए भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया।…

    Spread the love

    Jamshedpur : हाथियों के उपद्रव से ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करे वन विभाग : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    हाथी प्रभावित गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट, टॉर्च एवं सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने की मांग जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने शुक्रवार को…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time