Muri : सुंडी-शौंडिक समाज की एक्का के लिए गांव-गांव भ्रमण करेगा पंच परगना सुंडी संघ का प्रतिनिधिमंडल

मुरी :  पंच परगना सुंडी संघ रांची ने संगठन की सक्रियता एवं जागरूकता को लेकर गांव-गांव भ्रमण करेगा। इस अभियान की शुरूआत दिनांक 14 जून को राहें प्रखंड के सोसो, लाघुप एवं बसंतपुर गांव से की गई। संघ के सचिव उपेन्द्र कुमार साहु एवं उपाध्यक्ष मनोज कुमार साहु ने बताया कि सर्व प्रथम पूर्वाह्न 11 बजे सोसो गांव का दौरा कर वहां के वरिष्ठ समाजसेवी मिलन साहु की अध्यक्षता में सुंडी शौंडिक ग्रामीणों के जुटान एवं बसंतपुर में श्रीधर साहु की अध्यक्षता में सुंडी शौंडिक समाज की बैठक आयोजित कर बंसिया, लघुप,सोसो एवं बसंतपुर चारों गांव को एक मंच एक छतरी और एक विचार का पालन कर जल्द ही सभी गांवों को लेकर एक संगम बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में चर्चा हुई कि पहले जैसा अगल बगल के गांव से कोई भी सामाजिक सांस्कृतिक कार्य में मित्र कुटुम्ब की आवाजाही पहले की तरह पुनः शुरू करने पर आत्मीय चर्चा हुई थी। साथ ही आपसी मन मुटाव को कोर्ट कचहरी न जाकर सामाजिक मध्यस्थता से दोनों पक्षों को बैठाकर सुलझाते हुए आपसी सामंजस्य स्थापित कर झगड़ा झंझट खत्म करने का समाज सामूहिक रूप से निर्णय लेकर समाधान का प्रयास करेगा।

बैठक में उपस्थित समाज के प्रतिनिधि

ग्रामीण क्षेत्र भ्रमण पर गए पंच परगना सुंडी संघ के सचिव उपेन्द्र कुमार एवं उपाध्यक्ष मनोज कुमार साहु संयुक्त रूप से बताया कि सोसो गांव में आयोजित बैठक में मिलन साहु, बद्री नाथ साहु, दीपक कुमार साहु, डा सूरज प्रसाद साहु, जगबंधु साहु, मनोज कुमार साहु, प्रकाश साहु, सुगेन साहु, ब्रजेश साहु, प्रो इन्द्रनाथ साहु, जितेंद्र साहु, विकास कुमार साहु, राजेश कुमार साहु उपस्थित थे। जबकि बसंतपुर की बैठक में श्रीधर साहु, अनूप कुमार साहु, दीपक साहु, राकेश साहु, मुरलीधर साहु, रवींद्र साहु, उमाचरण साहु, विवेक साहु, जगबंधु साहु, जोति प्रकाश साहु, दीपक कुमार साहु, राजेन्द्र प्रसाद साहु ने बैठक में उपस्थित होकर समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एक होने का संदेश दिया। संगठन आगे भी बचे हुए गांवों का भ्रमण जारी रखेगा और सामाजिक उत्थान एवं विकास के लिए कार्य करेगा।

इसे भी पढें : Muri : कोल विद्रोह के महानायक अमर शहीद बुली महतो के शहादत दिवस पर जेएलकेएम ने निकाली पदयात्रा, वंशजों को किया सम्मानित

Spread the love

Related Posts

Gua : बायोमेट्रिक हाजिरी को लेकर वार्ता विफल, संयुक्त यूनियनों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

गुवा : सेल की लौह अयस्क खदानों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने को लेकर प्रबंधन, प्रशासन और संयुक्त यूनियनों के बीच सोमवार को गुवा के एचआरडी में कई दौर…

Spread the love

Gua : बायोमेट्रिक हाजिरी पर चार लौह अयस्क खदानों में ठप्प हुआ कामकाज, श्रमिकों ने पुरानी व्यवस्था बहाल करने की उठाई मांग

टायर जलाकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर जताया विरोध गुवा :  सेल प्रबंधन द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को लागू करने की पहल अब बड़े औद्योगिक टकराव का रूप लेती दिख…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time