Potka : मुक्तेश्वर धाम मेले में श्रद्धालुओं को मिली शुद्ध पेयजल की सुविधा, शाह स्पंज ने उपलब्ध कराया पानी टैंकर

पोटका: भीषण गर्मी को देखते हुए हरिणा स्थित प्रसिद्ध मुक्तेश्वर धाम में आयोजित पांच दिवसीय रोजो संक्रांति मेले के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत पानी का टैंकर उपलब्ध कराया है। इससे मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को राहत मिल रही है।

कंपनी के सीईओ सत्यानंद झा ने बताया कि शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड हमेशा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि रोजो संक्रांति के अवसर पर मुक्तेश्वर धाम में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा पश्चिम बंगाल और ओड़िशा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना आवश्यक था। इसी उद्देश्य से पानी टैंकर की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं ने कंपनी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इसे भी पढ़ें : Potka : रक्त की कमी दूर करने के लिए युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की स्मृति में बिष्टुपुर गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन दरबार, कई समाजसेवी हुए सम्मानित

जमशेदपुर : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की वार्षिक स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक समागम एवं कीर्तन दरबार का…

Spread the love

Bahragora : पंचायत सहायकों ने उचित मानदेय और स्थायीकरण की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित विधायक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पंचायत सहायक संघ (गुड़ाबांदा प्रखंड) की एक अहम बैठक विधायक समीर कुमार मोहंती के साथ हुई। प्रखंड अध्यक्ष आशीष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time