जमशेदपुर : मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार द्धारा सिख समाज की एक जरूरतमंद बेटी की शादी में सहयोग किया गया। मंगलवार की सुबह नामदा बस्ती गुरूद्धारा में प्रधान दलजीत सिंह की मौजूदगी में पप्पू ने नगद सहित घर गृहस्थी में रोजाना प्रयोग में आने वाले कई सामग्री भी उपहार स्वरूप दिये। पप्पू ने कहा कि माधुरी दीक्षित के नाम पर जरूरतमंद बेटी की शादी में सहयोग करने का कार्य मां दुर्गा के आशिर्वाद से पहले भी किया हुॅ और आगे भी जारी रहेगा। प्रधान दलजीत सिंह ने बताया कि नामदा बस्ती निवासी स्व. दिलदार सिंह की बेटी खुशबू की शादी 17 जून बुधवार को नामदा बस्ती गुरूद्धारा में होने जा रहा हैं। इसमें पप्पू सरदार ने उपहार स्वरूप बेटी को सहयोग दिया हैं। प्रधान दलजीत सिंह ने कहा कि समाज के गणमान्य लोगों को जरूरतमंद बेटी की शादी में सहयोग करने के लिए आगे आना चाहिए। यह काफी नेक कार्य हैं। मालूम हो कि माधुरी दीक्षित के जन्म दिन पर भी पिछले साल 14 मई 2025 की रात में पप्पू ने तीन जरूरतमंद जोड़ों की शादी करायी थी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जदयू ने जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की मांग की, उपायुक्त से मिलकर सौंपा मांग पत्र
There is no ads to display, Please add some


















































