Muri : सीसीएल के खिलाफ धरना दे रहे जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस ने हिरासत में लिया, कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

मुरी :  मगध परियोजना, सीसीएल लातेहार क्षेत्र में स्थानीय निवासी  द्वारिका गोंझू के तीन मासूम बच्चों- माही, दीपिका एवं आर्यन की शुक्रवार को हुई दर्दनाक मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान देवेंद्र नाथ महतो को रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने आंदोलन स्थल से हिरासत में ले लिया।

ज्ञात हो कि उक्त तीनों बच्चों की मृत्यु अवैध उत्खनन से बने जलाशय में डूबने के कारण हुई थी। घटना के बाद मृतक परिवार को उचित मुआवजा, दोषियों पर कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग को लेकर देवेंद्र नाथ महतो पिछले 48 घंटों से आंदोलनरत थे। वे कंपनी के परिवहन कार्य को रोककर मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।

रविवार शाम लगभग 07:00 बजे पुलिस प्रशासन ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर देवेंद्र नाथ महतो को हिरासत में ले लिया। उनकी हिरासत की खबर फैलते ही आंदोलन स्थल पर मौजूद समर्थकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया तथा कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बालूमाथ एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासियों ने प्रशासन से देवेंद्र नाथ महतो की शीघ्र एवं सकुशल रिहाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Muri : मुहर्रम को लेकर सिल्ली व मुरी थाना की शांति समिति की हुई संयुक्त बैठक शांतिपूर्ण जुलूस निकालने पर बनी सहमति


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time