मुरी : मुहर्रम को लेकर सिल्ली और मुरी थाना की संयुक्त रूप से शांति समिति की बैठक हुई। बैठक का संचालन कर रहे फारूक मोमिन ने मुहर्रम के धार्मिक जुलूस के रूट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मुहर्रम के आखाडा़ में हिन्दू भाईयों की उपस्थिति ही आपसी भाईचारा और शांति पूर्ण सौहार्द्र वातावरण का संदेश देता है। हमारे लिए गर्व की बात है कि भिखारी चौक पर धार्मिक जुलूस पहुचने से पहले प्रशासन की मौजूदगी रहती है। वही सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरूपयोग ना हो। सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाया जाए। मुरी थाना प्रभारी विकास कुमार ने कहा कि आपसी मेल मिलाप और सहयोग से ही शांति समिति की बैठक का सार्थक मतलब निकलेगा। बैठक को सुलुम जुडी़ के मुख्तार भाई, कलुवाडीह के मुजफ्फर भाई, चांद, बडा़ मुरी के मजीद आलम, ब्राह्मणी से मुहर्रम मोमिन ने अपने विचार रखे। इस बैठक में थाना के अरूण कुमार, मुन्ना सिंह के आलावा स्थानीय लोग मे रविन्द्र मुंडा, राजेश साहु, जसरूददीन अंसारी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : Muri : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिल्ली स्टेडियम में आयोजित हुआ कार्यक्रम



















































