Gua : नशा मुक्ति के लिए किरीबुरू में रात्रि चौपाल, नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प

गुवा : नशा मुक्त अभियान के तहत 22 जून की रात किरीबुरू पश्चिम पंचायत के आर.सी. सिंह हाटिंग में एक महत्वपूर्ण रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता पंचायत की मुखिया पार्वती कीड़ो एवं किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार ने की। चौपाल में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने भाग लिया और नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। चौपाल को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी रोहित कुमार ने समाज में बढ़ती समस्याओं को (Wine, Women, Wealth)” के माध्यम से समझाया।

उन्होंने कहा कि थाना में आने वाले अधिकांश मामले शराब सेवन, महिलाओं के प्रति हिंसा तथा धन-संपत्ति विवाद से जुड़े होते हैं। इन समस्याओं की प्रमुख वजह नशापान है। उन्होंने कहा कि शराब केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाती है। नशा युवाओं की ऊर्जा और भविष्य को बर्बाद कर अपराध को बढ़ावा देता है। मुखिया पार्वती कीड़ो ने उपस्थित लोगों को नशा छोड़ने की शपथ दिलाते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। यदि युवा नशे की गिरफ्त में आ जाएंगे तो समाज और देश का विकास प्रभावित होगा।

उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने लोगों को शपथ दिलाई कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा अपने परिवार, समुदाय और मित्रों को भी नशामुक्त बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बदलाव की शुरुआत स्वयं से होगी और सभी मिलकर झारखंड को नशामुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लें। चौपाल के दौरान कई महिलाओं ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए बताया कि उनके पति शराब पीकर घर आते हैं और घरेलू हिंसा करते हैं।

उन्होंने कहा कि मेहनत-मजदूरी से अर्जित आय का बड़ा हिस्सा शराब में खर्च हो जाता है, जिससे बच्चों की शिक्षा और परिवार की बुनियादी जरूरतें प्रभावित हो रही हैं। महिलाओं ने कहा कि शराब न केवल आर्थिक स्थिति को कमजोर कर रही है, बल्कि पारिवारिक रिश्तों में भी दरार पैदा कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत अपने घर से करने तथा गांव के प्रत्येक परिवार को जागरूक कर शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ सामाजिक लड़ाई को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शानी हेस्सा, कुमुद हेंब्रम, कनक मिश्रा, प्रतिमा सिंह, इंद्रजीत गोप, आशना बिरुआ, राधा मालुवा, नेहा हेंब्रम सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : इस्को मध्य विद्यालय गुवा में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Jamshedpur :  26-27 सितंबर को होगा ब्रह्मा कुमारीज का दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर

जमशेदपुर : ब्रह्मा कुमारीज, जमशेदपुर की ओर से 26 और 27 सितंबर को सक्रिय सदस्यों के लिए दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। “ऊंची उड़ान–टुवर्ड्स परफेक्शन” विषय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time