बहरागोड़ा : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए बुधवार को विधायक समीर मोहंती ने पाथरी और मौदा पंचायत को दो बड़ी सौगातें दीं। पाथरी गांव में पुराना लैम्पस भवन के समीप सहकारी विकास परियोजना के अंतर्गत 500 मीट्रिक टन (एमटी) क्षमता वाले आधुनिक गोदाम गृह के निर्माण कार्य का विधायक ने विधिवत नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र के किसानों और छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाना हमारी प्राथमिकता है, जिसके लिए हर पंचायत में लैम्पस (LAMPS) को पूरी तरह सक्रिय किया जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर अनाज के भंडारण और व्यापार में अभूतपूर्व सुधार होगा।साथ ही विधायक ने मौदा पंचायत अंतर्गत विधायक निधि से बनने वाली नई संपर्क सड़क का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। एक ही दिन में महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की शुरुआत होने से दोनों पंचायतों के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस शिलान्यास समारोह को सफल बनाने में मदन मन्ना, आसित मिश्रा, मिंटू पाल, मुन्ना होता, रिंकू माईति, यदुपति राणा, राजीव लेंका और कान्हु बेरा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।



















































