Bahragora : मांगड़ोसोल में याद किए गए झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम, छठी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत के मांगड़ोसोल गांव में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को सुरेंद्रनाथ हांसदा की अध्यक्षता में अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित पुण्यतिथि समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित मुखिया विधान चंद्र मंडी, प्रमुख सुषमा मुर्मू सोरेन सहित कई गणमान्य अतिथियों ने स्वर्गीय हेंब्रम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वे एक सच्चे लड़ाकू योद्धा थे, जिनकी असमय मृत्यु से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान पंचानन हांसदा ने स्वर्गीय सनातन हेंब्रम की पत्नी काजोल हेंब्रम को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, वहीं मांगड़ोसोल मध्य विद्यालय के बच्चों के बीच कलम और कॉपियों का वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा में टिका राम मुर्मू, सालाई हांसदा, नारायण हांसदा, सोरल सोरेन, साहेब राम सोरेन, चांदमोनी हांसदा, झनों हांसदा, श्रीमती सोरेन, रोथू नाथ हांसदा, बैध नाथ हांसदा और रबी चांद मांडी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : नशा मुक्ति के खिलाफ स्कूली बच्चों ने संभाली कमान, जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को दी सीख


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जिला अग्रवाल सम्मेलन की युवा इकाई का निर्विरोध चयन, प्रतीक बने अध्यक्ष

जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, झारखंड प्रदेश के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की युवा इकाई के पदाधिकारियों का बिना किसी प्रतिद्वंद्विता एवं विरोध के निर्विरोध निर्वाचन हुआ।…

Spread the love

Jamshedpur : बागबेड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.428 किलो गांजा और देसी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के पास पुलिस ने छापेमारी कर गांजा तस्करी के आरोपी गुप्तेश्वर गिरी उर्फ लेदा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time