Jhargram :  राष्ट्रीय व शहरी स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने लंबित मांगो को लेकर सीएमओ को सौंपा मांग पत्र

झाड़ग्राम : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM) एवं XV वित्त आयोग (XV-FC) के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर गुरुवार को मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (CMOH) डॉ. भुवन चन्द्र हांसदा को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। यह प्रतिनिधिमंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोमनाथ माईती के नेतृत्व में सीएमओएच कार्यालय पहुंचा, जहां कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को विस्तारपूर्वक रखा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि वे कई वर्षों से सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा बनकर कार्य कर रहे हैं। कोविड काल सहित विभिन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में इन कर्मचारियों का योगदान उल्लेखनीय रहा है।

इसके बावजूद कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि आज भी उन्हें नियमित सरकारी कर्मचारियों के समान सुविधाएं और वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने “समान कार्य के लिए समान वेतन” की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि समान जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद संविदा कर्मचारियों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा से वंचित रखा जा रहा है। कर्मचारियों ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि वर्षों से संविदा के आधार पर कार्य करने के कारण उनके भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नौकरी की असुरक्षा, करियर में ठहराव तथा आर्थिक अस्थिरता के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों को मानसिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से मांग की कि लंबे समय से सेवा दे रहे योग्य कर्मचारियों को नियमित एवं स्थायी नियुक्ति प्रदान की जाए। साथ ही सेवा लाभ, सामाजिक सुरक्षा,

पेंशन, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य कर्मचारी कल्याणकारी योजनाओं को भी लागू करने की मांग उठाई गई।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को सफल बनाने में संविदा कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया कि उनकी मांगों को संबंधित उच्च अधिकारियों और राज्य सरकार तक पहुंचाकर शीघ्र सकारात्मक पहल की जाए।

इस दौरान सीएमओएच डॉ. भुवन चन्द्र हांसदा ने कर्मचारियों की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कर्मचारियों की कई मांगों को उचित बताते हुए ज्ञापन की प्रतिलिपि स्वास्थ्य भवन भेजने का आश्वासन दिया। सीएमओएच ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाएगा ताकि इस विषय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में NHM, NUHM और XV वित्त आयोग के कर्मचारी उपस्थित थे। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी वर्षों पुरानी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र उचित निर्णय लेगी।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : करंट से हाथी की मौत मामले में कौशला हेरिटेज के मालिक महेश मेहरा व सहयोगी समीर महतो जयपुर से गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : गोपीबल्लभपुर में आयोजित विद्यासागर जयंती  में 700 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया

झाड़ग्राम :  विद्यासागर जयंती के अवसर पर शनिवार को गोपीबल्लभपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में करीब 700 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया, वहीं 51 शिक्षकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर…

Spread the love

Chaibasa : 108 साल बाद पहली बार चुनाव,बर्नपुर इस्को स्टील प्लांट में ऐतिहासिक चुनाव, संजीत बनर्जी बने महामंत्री 

बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ (BMS) ने इस जीत को मजदूरों की जीत बताया चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :  108 साल बाद बर्नपुर स्थित इस्को स्टील प्लांट में पहली बार चुनाव हुआ,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time