मुरी : सिल्ली मेन रोड स्थित संतोष साव नामक राशन डीलर और उसके स्टाफ सुफल पोद्दार ने राशन लेने गई उपभोक्ता रिंकी कुमारी के साथ बदतमीजी की। पहले तो राशन देने से इंकार कर दिया। उपभोक्ता ने जब इसका कारण तो, डीलर ने कहा तुम थाना में शिकायत करो या बीडियो के पास जाओ, हमारा कोई कुछ भी बिगाड़ नही सकता है। इसी तरह की भाषा का प्रयोग उसके स्टाफ (नौकर) ने भी किया। उपभोक्ता रिंकी कुमारी ने बताया कि इससे पहले भी कई बार डीलर के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया है। इसकी शिकायत पहले भी बीडीओ से की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से डीलर एवं उसके नौकर का मनोबल बढ़ गया है। अक्सर डीलर के द्वारा उपभोक्ता रिंकी कुमारी को परेशान किया जाता है. जब कारवाई नही हुआ तो डीलर और नौकर दोनों का मन बहक गया। वह जब भी राशन लेने जाती है तो कभी मशीन खराब होने का बहाना, तो कभी घंटो बैठाए रखना तथा यह कहना है दूसरी जगह से राशन का उठाव कीजिए कहकर परेशान किया जाता है। रिंकी कुमारी ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से करने का मन बनाया है।
इसे भी पढें : Muri : बिजली संकट को लेकर 27 को मशाल जुलूस निकालेंगे व्यवसायी व ग्रामीण
There is no ads to display, Please add some



















































