Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन देशभर में युवा इकाई का करेगा गठन,  राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका ने धनबाद में हुई बैठक में  लिया निर्णय

युवा सम्मेलन अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल के नेतृत्व में युवा इकाइयों के गठन पर बनी रणनीति

जमशेदपुर :  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद, गोविंदपुर का संगठनात्मक दौरा किया. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में संदीप मुरारका तथा अजय कुमार भालोटिया भी शामिल रहे.

दौरे के क्रम में युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री संजीव कुमार अग्रवाल एवं वरिष्ठ समाजसेवी केदारनाथ मित्तल से शिष्टाचार भेंट कर संगठन के विस्तार एवं भावी कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया.

बैठक का प्रमुख विषय देशभर में प्रदेश स्तर पर युवा इकाइयों का गठन एवं संगठन को मजबूत बनाना रहा. विचार-विमर्श के उपरांत यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि युवा इकाई में सात राष्ट्रीय उपाध्यक्षों का मनोनयन किया जाएगा. प्रत्येक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को 4–5 राज्यों का प्रभार सौंपा जाएगा, जिससे संगठन का कार्य अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके.

प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्षों का दायित्व होगा कि वे अपने अधीन प्रदेशों में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठनात्मक विस्तार को गति दें, नए सदस्यों को जोड़ें, प्रदेश एवं जिला इकाइयों में योग्य अध्यक्षों के मनोनयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं तथा उन्हें अपनी कार्यकारिणी एवं समितियों का गठन करने के लिए प्रेरित एवं मार्गदर्शन प्रदान करें. साथ ही जिला, नगर एवं ग्राम स्तर तक संगठन को सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने के लिए नियमित संपर्क एवं समन्वय स्थापित करेंगे.

राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी सक्रिय इकाइयों और समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है. युवा नेतृत्व को अधिक अवसर देकर संगठन को नई ऊर्जा एवं नई दिशा प्रदान की जाएगी, जिससे देशभर में अग्रवाल समाज का संगठन और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बन सके.

युवा सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन की सबसे बड़ी पूंजी होती है. उन्होंने कहा कि नई कार्ययोजना के माध्यम से युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए उन्हें सामाजिक, संगठनात्मक एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सीजीपीसी के सलाहकार एवं टेल्को गुरुद्वारा के पूर्व महासचिव बलकार सिंह का निधन, 27 को होगी अंत्येष्ठि


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time