Chaibasa: अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट MCC चाईबासा की ऐतिहासिक जीत

चाईबासा: 9वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता, 2024-25 में मिडिलसेक्स क्रिकेट क्लब (एम.सी.सी.) चाईबासा ने सेरसा चक्रधरपुर को 10 रनों से पराजित कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. कुमार करण की शानदार बल्लेबाजी और कप्तान अनुराग संजय के बेहतरीन आलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत एम.सी.सी. ने यह जीत हासिल की.

 

फाइनल मैच का रोमांच

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में एम.सी.सी. चाईबासा के कप्तान अनुराग संजय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. एम.सी.सी. ने 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 274 रनों का स्कोर बनाया. कुमार करण ने 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 91 रन बनाए, जबकि कप्तान अनुराग ने 62 रनों की पारी खेली. तन्मय तंतुबाई ने 33, जय प्रकाश राजपूत ने 29 और राकेश कुमार ने 20 रनों का योगदान दिया.

 

सेरसा की ओर से संघर्ष

सेरसा चक्रधरपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए भी भरपूर प्रयास किया, लेकिन 35 ओवर में 264 रन ही बना पाई और 10 रनों के अंतर से चैंपियन बनने से चूक गई. सुदीत ठाकुर ने 77 और कमल गोप ने 50 रनों की पारी खेली.

 

पुरस्कार वितरण समारोह

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा ने ट्रॉफी और व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया. उप विजेता टीम को जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष सुप्रियो फौजदार ने पुरस्कार प्रदान किए.

 

विशेष पुरस्कारों का वितरण

फाइनल मैच का ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार एम.सी.सी. के अनुराग संजय को दिया गया. सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार भी एम.सी.सी. के कुमार करण को मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार सेरसा के हिमांशु शर्मा को दिया गया. पूरे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कप्तान अनुराग संजय को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार मिला.

 

इसे भी पढ़ें: Deoghar: झामुमो के 46वें स्थापना दिवस में भाग लेने के लिए हजारों कार्यकर्ता – नेता दुमका रवाना

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time