Deoghar: झामुमो के 46वें स्थापना दिवस में भाग लेने के लिए हजारों कार्यकर्ता – नेता दुमका रवाना

देवघर: झामुमो के 46वें स्थापना दिवस में भाग लेने के लिए रविवार दोपहर को देवघर से हजारों झामुमो कार्यकर्ता और नेता दुमका रवाना हुए. झामुमो जिला प्रवक्ता सह केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश साह के नेतृत्व में महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता केकेएन स्टेडियम के गेट पर एकत्रित हुए.

 

जुलूस का आयोजन

वहां से ढोल-नगाड़े के साथ गाड़ियों का काफिला टावर चौक और वीआईपी चौक होते हुए डढ़वा नदी के पास जाकर जसीडीह की ओर से आने वाले काफिले में शामिल हुआ. उसके बाद, जिला कमेटी के नेतृत्व में नेता-कार्यकर्ता दुमका की ओर बढ़े. काफिले में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य अजय नारायण मिश्रा, जिला संयुक्त सचिव सूरज झा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्यामाकांत झा, और अन्य सैकड़ों नेता शामिल थे.

 

गुरुजी का संदेश

केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश साह ने कहा कि यह हमारे लिए एक महा उत्सव है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने इसकी शुरुआत की थी. संताल परगना के सभी जिलों के नेता-कार्यकर्ता 2 फरवरी को दुमका में जुटते हैं और वहां महारैली होती है. जहां से हम गुरुजी का संदेश लेकर जन-जन तक पहुंचाते हैं.

 

राजनीतिक नतीजे और आशाएं

सुरेश साह ने बताया कि इसी संदेश का नतीजा है कि हमने अलग झारखंड राज्य लिया और अब राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है. संताल परगना की 18 में से 17 सीट महागठबंधन को मिली. यह जनता का प्यार और हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन की मेहनत का परिणाम है. सूरज झा ने कहा कि देवघर जिले से हजारों झामुमो कार्यकर्ता दुमका गए हैं. अजय नारायण मिश्रा ने कहा कि यह साल नियोजन का साल होगा, जनता के अधिकारों को देने का साल होगा. आने वाला पांच साल सुशासन का साल होगा.

 

इसे भी पढ़ें: West Singhbhum: सेरेंगसिया में हेमन्त सोरेन का शहीदों को नमन, 246 विकास योजनाओं का उद्घाटन

 

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटानगर-राउरकेला से कोसी- सीमांचल के लिए सीधी रेल सेवा की उठी मांग, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विधायक पूर्णिमा साहू ने लिखा पत्र

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर राउरकेला- टाटानगर- किऊल- मानसी-सहरसा-पूर्णिया-कटिहार के बीच सीधी नई रेल सेवा शुरू करने तथा…

Spread the love

Jamshedpur : राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेताओ ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण का बताया शिल्पकार 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में श्रद्धांजलि एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time