Gua : गुवा में विशेष ग्राम सभा आयोजित, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर दिया गया जोर

गुवा : गुवा पंचायत भवन में जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुवा पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी एवं पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी तथा वन विभाग की आईएफएस अधिकारी अनुराधा मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना था। बैठक में गुवा क्षेत्र में रोजगार के सीमित अवसरों पर चर्चा करते हुए झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न आजीविका आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। महिलाओं को सिलाई, सैनिटरी पैड निर्माण तथा पारंपरिक सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन प्रशिक्षणों के माध्यम से महिलाएं घर बैठे रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकती हैं और अपनी आय बढ़ाकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बना सकती हैं। जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाने और सरकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उनके इस प्रयास से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में नई उम्मीद जगी है और वे स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित दिखाई दीं। बैठक के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पर भी जोर दिया। विशेष रूप से बरसात के मौसम में मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने, आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। इस अवसर पर पदमा केसरी, गीता देवी, ममता देवी, शबनम कांडुलना, लता कर्मकार, अनुराधा राव, बिमला नाग, सुमन गोप, साफिरा समद, बेलमती कैवर्त, रजनी पिंगवा, तापस दास, फातिमा खान, शीला दास, शांति दास, शोभा गोप सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Gua : किरीबुरू-मेघाहातुबुरु में हाथियों की बढ़ी हलचल, खदान व रिहायशी क्षेत्रों में दहशत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के रक्तदान शिविर में 244 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 244 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।…

Spread the love

Muri : राहे प्रखंड में तीन विकास योजनाओं का विधायक अमित महतो की मौजूदगी में हुआ शिलान्यास

मुरी:  सिल्ली विधानसभा के राहे प्रखंड क्तीषेत्नर में तीन  विकास योजना का शिलान्यासविधायक अमित महतो की उपस्थिति में गांव के वृद्ध माताओं के हाथों से किया गया।जिसमें पहला कस्तूरबा गांधी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time