गुवा : बड़ाजामदा में लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। भट्टीसाई से फुटबॉल मैदान जाने वाले मार्ग तथा फाटक से हीराकुद जाने वाली सड़क पर पानी भर जाने से आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें प्रतिदिन इसी रास्ते से पैदल होकर स्कूल जाना पड़ता है। सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण फिसलने तथा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान यह समस्या हर वर्ष सामने आती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहता है, जिससे राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय समाज के लोगों सहित अन्य नागरिकों ने प्रशासन से सड़क पर बने गड्ढों को अविलंब भरने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र हस्तक्षेप कर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि आम नागरिकों और स्कूली बच्चों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में विशेष ग्राम सभा आयोजित, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर दिया गया जोर
There is no ads to display, Please add some



















































