Muri : राहे प्रखंड में तीन विकास योजनाओं का विधायक अमित महतो की मौजूदगी में हुआ शिलान्यास

मुरी:  सिल्ली विधानसभा के राहे प्रखंड क्तीषेत्नर में तीन  विकास योजना का शिलान्यासविधायक अमित महतो की उपस्थिति में गांव के वृद्ध माताओं के हाथों से किया गया।जिसमें पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय राहे में स्नानागार एवं शौचालय निर्माण का की आधारशिला कमला देवी ने किया। जहां विधायक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के प्रति उत्साहित किया एवं मानव जीवन में शिक्षा का महत्व को बताया। विद्यालय के छात्राओं ने भी विधायक का तालियों के गड़गड़ाहट से स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया। मौके पर विद्यालय के वार्डन विमला कुमारी भी मौजूद रही। इसके पश्चात अंबाझरिया में 500 एमटी क्षमता वाले गोदाम का आधारशिला मो० आलोमनी देवी के कर कमलो से शिलान्यास किया गया। अंत में नवागांव बोटेशोकरा भाया महेशपुर पुरनानगर उरांवडीह रोड का सुदृढ़ीकरण हेतु मो० कोकिला देवी के करकमलों से शिलान्यास पट का अनावरण किया गया।  मौके पर राहे थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, जिप सदस्य बादल महतो,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष पशुपति अहीर, प्रखंड सचिव सवे॔शवर महतो, संगठन सचिव अमीष महतो, प्रखंड कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष संदीप अहीर, प्रकाश महतो, महेन्द्र प्रसाद, गोवर्धन अहीर, गोपेश्वर महतो, वीरसिंह मुंडा, श्रषिकेश, पूर्व मीलिटरी महेन्द्र महतो, दिलेशवर, देवगन, किसलय महतो,संतोष महतो समेत कई गणमान्य व्यक्ति, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : आदिवासी संस्कृति और परंपरा हमारी पहचान व गौरव है- विधायक समीर मोहंती

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के रक्तदान शिविर में 244 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 244 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज में कराटे स्वर्ण पदक विजेता युवराज सरदार व बॉक्सर शुभ्रा ज्योति सम्मानित

पोटका : रंभा कॉलेज में राज्यस्तरीय हीपकीडो (हापकिडो) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र युवराज सरदार तथा बॉक्सिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा शुभ्रा ज्योति को कॉलेज प्रबंधन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time