Ranchi :  कांग्रेस विधायक दल का प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला, झारखंड में SIR का 15 दिन बढ़ाने की मांग की

रांची :  झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)–2026 के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड से मुलाकात कर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने SIR–2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्र जमा करने की अवधि 15 दिन बढ़ाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि राज्य के 2.64 करोड़ मतदाताओं में से 1.13 करोड़ गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन तथा 47.41 लाख मतदाताओं की मैपिंग अभी शेष है, जिससे विशेषकर शहरी क्षेत्रों में पुनरीक्षण प्रक्रिया प्रभावित हो रही है ।इसके अतिरिक्त, 15 अगस्त को आयोजित होने वाली ग्राम सभा की बैठक में ड्राफ्ट मतदाता सूची उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया गया, ताकि मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया की जानकारी आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सके। कांग्रेस पार्टी के मंत्रीगण एवं विधायकगण के साथ विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु खासतौर से दल बल के साथ उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : यूसिल में एसिड रिसाव से घायल विस्थापित चाड़ू चाकी से मिलने TMH पहुंचे यूनियन महामंत्री प्रेम सिंह


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर के पोस्टर का हुआ विमोचन

जमशेदपुर : जमशेदपुर वासियों की दीपावली की खुशियों को दोगुना करने एवं महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आगामी 26, 27…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में मैत्री संगठन और स्वास्थ्य केंद्र की पहल से २० यूनिट रक्त संग्रहित

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सदर अस्पताल जमशेदपुर के रक्त केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महत्वपूर्ण रक्त संग्रह शिविर में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में सक्रिय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time