Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लों और गलियों में कचरे का अंबार लगने से दुर्गंध फैल रही है तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इस गंभीर समस्या को लेकर आज जुगसलाई नगर परिषद के पार्षदों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री संदीप पासवान से मुलाकात कर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी को बताया कि कचरा संग्रहण का कार्य कर रही एजेंसी द्वारा लगातार अलग-अलग बहाने बनाकर नियमित रूप से कचरा उठाने से इनकार किया जा रहा है। एजेंसी की लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली का खामियाजा जुगसलाई की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोगों में नगर परिषद के प्रति भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

पार्षदों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि वर्तमान एजेंसी निर्धारित शर्तों के अनुसार कार्य करने में सक्षम नहीं है, तो उसके विरुद्ध तत्काल नोटिस जारी किया जाए तथा आवश्यक होने पर उसका टेंडर रद्द कर किसी सक्षम एजेंसी को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की जिम्मेदारी सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को इस समस्या का केवल अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी समाधान सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि भविष्य में जनता को इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पार्षदों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही नियमित कचरा संग्रहण प्रारंभ नहीं हुआ, तो जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन एवं संबंधित एजेंसी की होगी।

कार्यपालक पदाधिकारी श्री संदीप पासवान ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि कचरा संग्रहण करने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ लगातार वार्ता चल रही है तथा सभी समस्याओं का समाधान कर कल से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य पूर्ण रूप से पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा।कार्यपालक पदाधिकारी से हुई इस वार्ता में मुख्य रूप से पार्षद अनिल मोदी, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, एवं बड़े लाल दुबे उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

Spread the love

Jamshedpur : मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम कार्यकारिणी बैठक में संस्कार और सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

विलुप्त होते संस्कारों को पुनर्जीवित करने के लिए महिलाओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए- रेखा राठी जमशेदपुर : झारखंड प्रादेशिक मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम कार्यकारिणी बैठक ‘विचार मंथन’ में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time