Bahragora : वीणापाणि स्टेडियम में बीसीएल सेशन-2 का भव्य आगाज: दिसमगुरु एफसी ने जीत के साथ किया आगाज, 29 जुलाई को होगा खिताबी मुकाबला

बहरागोड़ा : खेल प्रेमियों के इंतजार को खत्म करते हुए बहरागोड़ा के वीणापाणि स्टेडियम में सोमवार को ‘बीसीएल सेशन-2’ फुटबॉल प्रतियोगिता की धमाकेदार शुरुआत हुई। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से मौजूद थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा और बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल का विधिवत शुभारंभ किया।वहीं प्रतियोगिता का पहला मुकाबला पूर्वांचल एफसी और दिसमगुरु एफसी गुड़ाबांदा के बीच खेला गया, जिसमें दमदार खेल दिखाते हुए दिसमगुरु एफसी ने विपक्षी टीम को 2-0 से पछाड़कर टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की। खेलप्रेमी दर्शकों की तालियों की गूंज के बीच खेले गए इस मैच ने पूरे स्टेडियम में रोमांच भर दिया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का फाइनल महामुकाबला 29 जुलाई (बुधवार) को खेला जाएगा। इस पूरे आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने में तपेश महापात्र, गौरी शंकर महतो, पिकलु घोष, राहुल पंडित, संदीप सोरेन और ‘बहरागोड़ा यंग ग्रुप’ के सभी सदस्य पूरी निष्ठा से अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Bahragora :  दूसरी सोमवारी पर आस्था का सैलाब, चित्रेश्वर धाम समेत तमाम शिवालयों में गूंजा ‘बम-बम भोले’

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में कक्षा XI एवं XII के मेधावी विद्यार्थियों को ‘ऑनर कार्ड’ से किया गया सम्मानित

जमशेदपुर : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा, जमशेदपुर में कक्षा XI एवं XII के मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक प्रतिभा, समर्पण एवं निरंतर उत्कृष्ट…

Spread the love

Jamshedpur : प्राइवेट कंपनी की तरह काम कर रहा मानगो नगर निगम : सरयू राय

सिस्टम के खिलाफ सरयू राय का महा धरना, कहा निगम के काम में गड़बड़ी पर चिंता जताई  जमशेदपुर :  विधायक सरयू राय मानगो नगर निगम के कार्यों में अनिमियतता के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time