Gua : सड़क हादसे में सेल कर्मी की मौत का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, बिना लाइसेंस चला रहा था बाइक

गुवा : किरीबुरू थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए प्रोस्पेक्टिंग निवासी 36 वर्षीय अजंता कंडुलना को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह कार्रवाई मेघाहातुबुरू के सेल कर्मी सचिन करण की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में की गई। कुछ दिन पहले सारंडा सुवन छात्रावास के समीप रात में सचिन करण गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। उन्हें उपचार के लिए इस्पात जनरल अस्पताल, राउरकेला ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुरुआत में मामला स्वयं मोटरसाइकिल दुर्घटना का प्रतीत हो रहा था, लेकिन किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस की गहन जांच ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। जांच में घटनास्थल, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर पता चला कि सचिन की मोटरसाइकिल को अजंता कंडुलना की तेज और लापरवाही से चलाई जा रही बाइक ने टक्कर मारी थी। हादसे के बाद आरोपी घायल सचिन की सहायता करने या अस्पताल पहुंचाने के बजाय मौके से फरार हो गया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने लोगों से सड़क दुर्घटना के घायलों की तत्काल सहायता करने, पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि “गुड समैरिटन” (नेक नागरिक) कानून के तहत संरक्षित हैं और ऐसे लोगों का पुलिस सम्मान करेगी।

इसे भी पढ़ें : Gua : लगातार बारिश और घने कोहरे से सारंडा में जनजीवन प्रभावित, किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपनी में आयी तेजी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

Spread the love

Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time