Kharagpur : झाड़ग्राम में रेल कर्मचारियों को दिया गया सीपीआर का प्रशिक्षण, बालीचक में रेल वन मोबाइल ऐप की हुई शुरूआत

झाड़ग्राम : यात्रियों की सुरक्षा, रेल कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाने और रेलवे सेवाओं के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने बुधवार को दो महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। झाड़ग्राम रेलवे स्टेशन पर अग्रिम पंक्ति के रेल कर्मचारियों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया, जबकि बालिचक रेलवे स्टेशन पर रेलवन (RailOne) मोबाइल ऐप और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

झाड़ग्राम रेलवे स्टेशन पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, दक्षिण पूर्व रेलवे, खड़गपुर मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेल कर्मचारियों को आपदा एवं चिकित्सा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी सहायता प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित करना था।

प्रमाणित प्रशिक्षकों एवं अनुभवी स्वयंसेवकों ने कर्मचारियों को सीपीआर, बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS), ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर (AED) के उपयोग, रक्तस्राव एवं शॉक के प्रबंधन, फ्रैक्चर की प्राथमिक चिकित्सा, घायलों को सुरक्षित तरीके से संभालने, अग्नि सुरक्षा, सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन) तथा आपदा प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान मैनिकिन पर सीपीआर का अभ्यास भी कराया गया, जिससे कर्मचारियों को वास्तविक आपात स्थिति में आत्मविश्वास के साथ जीवनरक्षक सहायता देने का अनुभव प्राप्त हुआ।

वहीं, बालिचक रेलवे स्टेशन पर आयोजित जागरूकता अभियान के माध्यम से यात्रियों को रेलवन (RailOne) मोबाइल ऐप की उपयोगिता और डिजिटल टिकटिंग के लाभों से अवगत कराया गया। रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों को बताया कि इस एकीकृत मोबाइल ऐप के जरिए अनारक्षित टिकट (UTS), प्लेटफॉर्म टिकट, ट्रेन की रियल टाइम जानकारी, पीएनआर स्टेटस, कोच पोजीशन सहित कई यात्री सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध हैं।

अभियान के दौरान यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इससे टिकट काउंटरों पर भीड़ और लंबी कतारों में कमी आती है, समय की बचत होती है तथा यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और कागजरहित यात्रा का अनुभव मिलता है। खड़गपुर मंडल ने कहा कि इस तरह के अभियान भारतीय रेल की आधुनिक, तकनीक आधारित और यात्री-केंद्रित सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में ‘जी राम जी’ पंचायत सम्मेलन का आयोजन, ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time