Jamshedpur : बिरसानगर पीताम्बरा मंदिर में धूमधाम से मना गुरुपूर्णिमा महोत्सव

जमशेदपुर : मोहरदा बिरसानगर जोन नंबर 2 बी में स्थित मॉ पीताम्बरा मंदिर में बुधवार को श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दिन भर धार्मिक अनुष्ठान के तहत माता कि विशेष पूजा, स्तुति पाठ, संध्या में हवन और भजन कीर्त्तन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यजमान स्वामी विजयानंद महाराज ने पत्नी सोमा घोषल संग पूजा की। पंडित मणीशंकर ने विधिवत पूजा अर्चना करवायी। सुबह आरती के साथ ही मंदिर में भक्तों की भीड़ दिन भर लगी रही। गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर माता का दर्शन करने आये सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने दोपहर और रात में भंडारा (प्रसाद) ग्रहण किया। संध्या भजन के दौरान स्थानीय कलाकार राजेश निराला और गोविंद झा की टीम ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर भक्तगण झूम उठे। एक दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में कृष्ण मोहन सिंह, विजय रविदास, सुदामा गोप, सुधीर, रामसेवक गोप, राजकुमार ठाकुर, प्रकाश सिंह, राहुल सिंह, लालदेव सिंह, जय प्रकाश पांडेय, दीपक तिवारी, राजकुमार ठाकुर आदि का योगदान रहा। मालूम हो कि यह मंदिर मॉ पीताम्बरा शक्ति पीठ (तोयात्मा सेवा सदन के अंतर्गत) जमशेदपुर में एक ही स्थान पर मोहरदा बिरसानगर जोन नंबर 2 बी में हैं। यहां पिछले 17 साल से श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन होते आ रहा हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एफटीएस ने ग्रामीणों संग की एकल विद्यालयों की गुणवत्ता पर चर्चा, ग्रामीण क्षेत्रों को नशामुक्त बनाने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

Spread the love

Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time