Jamshedpur : एफटीएस ने ग्रामीणों संग की एकल विद्यालयों की गुणवत्ता पर चर्चा, ग्रामीण क्षेत्रों को नशामुक्त बनाने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

जमशेदपुर : एकल विद्यालयों के संचालन, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, आचार्यों के प्रशिक्षण और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर चर्चा हेतु फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस), जमशेदपुर चेप्टर के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील बागडोदिया और सचिव सीए संजय गोयल ने घाटशिला अंचल के कुकरू एवं पटमदा ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर मासिक समिति एवं आचार्य बैठकों में भाग लिया। बैठक में पटमदा क्षेत्र के अध्यक्ष शिव शंकर महतो ने ग्रामीण क्षेत्रों को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव दिया।

एफटीएस ने निर्णय लिया कि भविष्य में आयोजित होने वाले निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के साथ चिकित्सकों के सहयोग से नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम भी किए जाएंगे। एफटीएस पदाधिकारियों ने बताया कि एकल विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार, संस्कृति और व्यक्तित्व निर्माण पर भी जोर देते हैं। घाटशिला अंचल के नौ ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 170 एकल विद्यालय संचालित हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को स्थानीय आचार्यों द्वारा शिक्षा एवं संस्कार दिए जाते हैं। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्धारा अभियान को प्रभावी बनाने और जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

मौके पर सुनील बागडोदिया एवं संजय गोयल ने बताया कि एकल विद्यालय केवल शिक्षा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह संस्कार, संस्कृति एवं व्यक्तित्व निर्माण का अभियान है। इन विद्यालयों में कक्षा 1 से 3 तक के लगभग 30 बच्चों को स्थानीय आचार्य खेल-खेल में शिक्षा, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति का प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। जमशेदपुर चेप्टर इन विद्यालयों के संचालन हेतु आवश्यक संसाधन अपने सदस्यों एवं दानदाताओं के सहयोग से जुटाता है

तथा विभिन्न कॉर्पाेरेट संस्थानों से एफटीएस के माध्यम से भी सहयोग प्राप्त कर वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक विकास के इस महत्त्वपूर्ण अभियान को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। बैठक में कुकरू क्षेत्र से सचिव रबि गोराई, ग्राम मुखिया गंगाधर सिंह, दिनेश महतो, महादेव महतो, नागेश्वर महतो, बिनेश्वर पोद्दार, दीपक कुमार तथा पटमदा क्षेत्र से अध्यक्ष शिव शंकर महतो, बदलु महतो,  प्राणकृष्ण महतो, प्रणबानन्द महतो, कृष्ण पद महतो एवं निरंजन मांडी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित, भविष्य की राह चुनने में विद्यार्थियों का किया गया मार्गदर्शन 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur नरभेराम टीवीएस ने कर्मचारी का बकाया व फाइनल सेटलमेंट रोका,  चीफ लेबर कमिश्नर तक पहुंचा मामला

जमशेदपुर : साकची स्थित नरभेराम टीवीएस शोरूम में कार्यरत परसुडीह के मकदुमपुर मुंशी मुहल्ला निवासी प्रीतम कुमार सिन्हा ने प्रबंधन पर बकाया एवं फाइनल सेटलमेंट रोकने का आरोप लगाया है.…

Spread the love

Jamshedpur : 135वीं डूरंड कप 2026 के एक्सपोज़र विजिट में पूर्वी सिंहभूम के 50 खिलाड़ी होंगे शामिल, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होना है आयोजन

जमशेदपुर : रांची के  बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में आयोजित होने वाले 135वीं डूरंड कप 2026 में एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time