Jamshedpur : 135वीं डूरंड कप 2026 के एक्सपोज़र विजिट में पूर्वी सिंहभूम के 50 खिलाड़ी होंगे शामिल, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होना है आयोजन

जमशेदपुर : रांची के  बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में आयोजित होने वाले 135वीं डूरंड कप 2026 में एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले से 50 खिलाड़ियों के दल को रांची के लिए रवाना किया गया।

इस दल के साथ प्रशिक्षकों एवं सहयोगी कर्मियों को भी भेजा गया है, ताकि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन, खेल प्रबंधन, आधुनिक खेल तकनीकों एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों के प्रदर्शन का प्रत्यक्ष अवलोकन करने का अवसर प्राप्त हो सके। इस एक्सपोज़र विजिट का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल, खेल दृष्टिकोण, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता तथा आत्मविश्वास का विकास करना है।

उक्त कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत संचालित डे-बोर्डिंग वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र, कदमा एवं डे-बोर्डिंग हैंडबॉल प्रशिक्षण केंद्र, बिष्टुपुर के प्रशिक्षु खिलाड़ियों को उनके प्रशिक्षकों के साथ शामिल किया गया है।

जिला खेल विभाग ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस प्रकार के एक्सपोज़र कार्यक्रम खिलाड़ियों के सर्वांगीण खेल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के वातावरण से परिचित कराते हैं। विभाग द्वारा सभी खिलाड़ियों को कार्यक्रम में सफल सहभागिता एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिरसानगर पीताम्बरा मंदिर में धूमधाम से मना गुरुपूर्णिमा महोत्सव


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : जामदा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू, 30 से होगा कथा का वाचन

पोटका : पोटका प्रखंड की जामदा पंचायत स्थित जामदा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का गुरुवार को श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर…

Spread the love

Jamshedpur : राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या से आक्रोश, राज्यव्यापी पेन डाउन हड़ताल पर रहे राजस्व कर्मचारी

जमशेदपुर : रांची जिले के अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की निर्मम हत्या के विरोध में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं उप निरीक्षक संघ ने आंदोलनात्मक रूख अख्तियार कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time