जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित सासपुर गांव में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रांगण में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत जन औषधि केंद्र खोला गया।जिसका उद्घाटन सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने की। जिसका संचालन जमशेदपुर निवासी राजा चटर्जी करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां महंगी दवाइयां 80 प्रतिशत छुट में सस्ते दामों में मिलेगी जिसकी क्षमता पावरफूल दवाईयां की तरह होगी। फर्क उतरना है दवा कंपनियों से सीधे दुकान तक दवा पहुंचेगी।जिसकी वजह से कम कीमत में लोगो को अच्छी दवाइयां मिलेगी।उन्होंने जानकारी दी कि इस जनऔषधि केन्द्र में भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त फर्मासूटिकल ब्यूरो ऑफ ईंडिया के माध्यम से मानक गुणवत्ता के सभी दवाइयां कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा जिससे कि ग्रुप केन्द्र के कार्मिकों, उनके परिवार के सदस्यों तथा स्थानीय ग्रामवासी लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में केन्द्र के डॉ. उर्मिला गारी, उप महानिरीक्षक (चिकित्सा), डॉ. मीना नवीन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एस.जी.), नीरज कुमार,(उप. कमाण्डेंट)पवन कुमार( उप. कमाण्डेंट) मक़सूद आलम सहायक कमांडेट समेत ,अधिकारी, व जवान उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Potka : लगातार हो रही बारिश के कारण हल्दीपोखर निवासी विनोद गुप्ता का मकान हुआ पूरी तरह ध्वस्त, तिरपाल मुहैया कराया गया
There is no ads to display, Please add some



















































